डिंडौरी में मंगलवार को नर्मदा नदी किनारे डैम घाट में दो नाबालिग लड़कियों का बियर पीने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों के परिक्रमावासियों और लाइट बंद कर चोरी करने की बात कही। कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई है। स्थानीय अतुल सिंघई ने बताया करीब साढ़े बारह बजे फोन आया कि घाट में दो लड़कियां बियर पी रही है। उन्हीं लोगों ने वीडियो बनाया है। लगातार घाट में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। जबकि नर्मदा नदी में कई श्रद्धालु स्नान कर रहे होते है। कई कपल्स भी आते हैं। इसकी शिकायत पुलिस और स्थानीय प्रशासन से कई बार की गई है। घाटों में कैमरे लगे और पुलिस गश्त करें। असामाजिक तत्वों ने कैमरे तक तोड़ डाले स्थानीय अभिषेक सोनी ने बताया कि धर्मशाला के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए ताकि परिक्रमा वासियों को कोई दिक्कत न हो।लेकिन असामाजिक तत्त्व कैमरे तोड़कर चले गए। रात में परिक्रमा वासियों को परेशान करते हैं। स्ट्रीट लाइट तक बंद कर देते हैं। एक बार तो एक परिक्रमावासी पर शराब तक फेंक दी थी। आबकारी विभाग ने अभिभावकों को बुलाकर दी समझाइश आबकारी सब इंस्पेक्टर एस एस धुर्वे ने बताया कि जानकारी मिलने पर दोनों नाबालिगों को ऑफिस लेकर आए। उनके माता पिता को बुलाकर समझाइश देकर घर भेज दिया है। दरअसल, एक लड़की का जन्मदिन था, उसका जन्मदिन मनाने दोनों केक लेकर घाट पर आईं थीं। टीआई बोले गश्त करवाएंगे कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि लगातार रात में गश्त की जा रही है। अब दिन में भी घाटों पर नजर रखी जाएगी।


