उज्जैन स्टेशन पर युवक से मारपीट:सीसीटीवी में कैद चार आरोपी; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक की चार युवकों ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर जीआरपी ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की यह घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 के बाहर बने पार्किग में हुई। जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि, उज्जैन निवासी आशीष देवड़ा के साथ मारपीट की गई थी। शुरूआती जांच में पता चला है कि जिन युवकों ने मारपीट की, उनका किसी और से पहले से विवाद चल रहा था। उसी दौरान आशीष भी वहीं खड़ा था। आरोपियों को शक हुआ कि वह उनका वीडियो बना रहा है, इसी गलतफहमी में उन्होंने आशीष पर हमला कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। जीआरपी का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *