डूंगरपुर में जंगल में खेल रहे थे जुआ:मसानिया तालाब के पीछे घेरकर पकड़े 12 बदमाश, नकदी भी जब्त

डूंगरपुर की सागवाड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध जुआ सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सागवाड़ा के मसानिया तालाब के पीछे जंगल में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 10,230 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सागवाड़ा थाना क्षेत्र में मसानिया तालाब के पास अवैध रूप से ताश के पत्तों पर जुआ खेला जा रहा है। जंगल में दी दबिश, मचा हड़कंप
सूचना के आधार पर डीएसटी टीम और सागवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मसानिया तालाब के पीछे के जंगल में दबिश दी। वहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही उनमें हड़कंप मच गया और वे भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेरा डालकर सभी को पकड़ लिया। मौके से ताश के पत्ते और दांव पर लगे रुपये जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश पुत्र कचरू सरपोटा (निवासी सुवारो का डूंगरा), इरफान पुत्र आबिद हुसैन (निवासी इंदिरा कॉलोनी, सागवाड़ा), राशिद पुत्र दाद मोहम्मद (निवासी इंदिरा कॉलोनी), हितेश पुत्र रामचंद्र डामोर (निवासी इंदिरा कॉलोनी), पंकज पुत्र मनोज भगोरिया, नरेश पुत्र सोमा खाट, अरविंद पुत्र रामलाल सुवारा, मान शंकर पुत्र रमेश सरपोटा, रमन पुत्र सोम भागरिया, एकिंग पुत्र हमीरा परमार, राजू पुत्र लाला सुवारा और मोहसिन पुत्र मुनव्वर (निवासी इंदिरा कॉलोनी, सागवाड़ा) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *