बिसरा| बिसरा शहर में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पुराना बिसरा में उत्कल गौरव मधुसूदन दास की 178वीं जयंती स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता बिसरा ओड़िया साहित्य घर के अध्यक्ष देबाशीष बनर्जी और देव कुमार ने की। संगठन के संपादक सोमनाथ पंडा ने उद्घाटन भाषण दिया और बैठक का संचालन किया। स्थानीय साहित्य प्रेमियों ने अतिथि के रूप में भाग लेकर मधुबाबू को याद किया। अतिथियों ने मधु बाबू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का प्रचार करते हुए संस्था के संपादक सोमनाथ पंडा ने कहा कि ओडिया स्वतंत्रता के प्रतीक मधुबाबू ओडिशा के पहले बैरिस्टर थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन ओडिशा के बिछड़े हुए हिस्से को एक करने के लिए संघर्ष किया।


