फॉर्मेसी के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में फोटो चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | मुड़ागांव आईएसबीएम यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत डिप्लोमा फार्मेसी सेकंड ईयर के छात्र-छात्राओं ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक परंपरा संस्कृति सम्मान समारोह आयोजन का कार्यक्रम किया। उसी परंपरा संस्कृति को सहेजते हुए, अपने फार्मेसी डिपार्टमेंट को सभी सेकंड ईयर के विद्यार्थियों ने फोटो चिन्ह भेंट किया गया। इसमें सभी गुरुजन एवं समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे। फार्मेसी डिपार्टमेंट के मुखिया विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत ने कहा, “सभी विद्यार्थी अब अपने-अपने पसंद से कोई भी अस्पताल या मेडिकल में सुविधा अनुसार फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन नंबर नाम के साथ फार्म भरें और अनुभवों के लिए प्रैक्टिस करें, ताकि आने वाले समय में आप सभी को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। क्योंकि अच्छे से इंटरशिप होने के बाद आप अनुभवी और ज्ञान के साथ सीखने को मिलेगा। इससे आम जन और पेशेंट को अच्छी तरह जानकारी दे सकते हैं। समस्त स्टाफ़गण डॉ. राजेंद्र कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, श्रवण कुमार साहू, अश्वनी कुमार साहू, प्रतिभा जायसवाल, विकास साहू, सत्य साहू, ओंकार यादव का विशेष सहयोग रहा। इस सफल आयोजन और योगदान के लिए विश्वविद्यालय कुलाधिपति डॉ. विनय एम. अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल, अकादमिक डीन डॉ. एन. के. स्वामी ने सभी फार्मेसी डिपार्टमेंट को बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेकंड ईयर के विद्यार्थीगण रुपनाथ बंजारे, थलेश नायक, इशू, संजय, धर्मांशु साहू, कुंवर सिंह मोंगरे, कौशल, दीपक, राहुल, तरंगनी भोई, चांदनी, ईशा, याकृति, सुमित्रा, संगीता, रिंकी, सुषमा, ममता, कंचन ने एकजुट होकर योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *