डांस से मलेशिया, नेपाल में लहरा चुके भारत का झंडा

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर दल्लीराजहरा निवासी विजय बोरकर अपनी डांस व कला की बदौलत मलेशिया, नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होकर गोल्ड मेडल हासिल कर भारत देश का झंडा लहरा चुके है। पिछले 19 साल से नृत्य एवं कला के क्षेत्र में देश, विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मलेशिया में आयोजित ट्रैक्स इंटरनेशनल कार्निवल 2019 में गोल्ड, काठमांडू नेपाल में अंतरराष्ट्रीय डांस म्यूजिक फेस्टिवल में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके है। इसके अलावा 29वीं, 30वीं, 31वीं राष्ट्रीय डांस एवं म्यूजिक कम्पटीशन टाटा जमेशदपुर, केयर इंडिया रंग महोत्सव कानपुर, अखिल भारतीय किरण संगीत समारोह मध्यप्रदेश, इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल कटक ओड़िशा, हुनर रंग महोत्सव आजमगढ़ उत्तरप्रदेश, कटक नृत्योत्सव 2012, संस्कृति संगम महोत्सव गुवाहाटी असम, संगम महोत्सव नागपुर, नृत्यधाम कला समिति देश राग, भारत संस्कृति महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय कला हार्मोनी छत्तीसगढ़ में जिले सहित राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शानदार डांस की बदौलत ही देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई। 19 साल से इस क्षेत्र में हूं विजय बोरकर ने बताया कि नृत्य के क्षेत्र में पिछले 19 साल से हूं। पहले खेल के क्षेत्र में रूझान था, बेहतरीन खिलाड़ी बनना चाह रहा था लेकिन 19 साल पहले तीन बच्चों को डांस सिखाने में जब सफलता मिली तो इसी क्षेत्र की ओर लगाव हो गया। बच्चे राजनांदगांव जिले में भी पहले नंबर पर रहें। शुरू से लेकर अब तक एक ही लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान गोल्ड मेडल अवार्ड हासिल कर अपने राज्य एवं देश के साथ दल्ली को पहचान दिला सकूं। इंग्लिश मीडियम स्कूल, डांस एकेडमी एवं मॉडर्न आर्ट क्लब के माध्यम से सैकड़ों बच्चों एवं बड़े वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *