समाज एक रहेगा तभी आगे बढ़ेगा, हर नगर और गांव में महिला संगठन को मजबूत करें

भास्कर न्यूज | बालोद जिला छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज, महिला, युवा एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार को नगर के स्व. जालमसिंह पटेल स्मृति टाउनहॉल में महिला सम्मेलन हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। समाजसेवियों का सम्मान किया गया। समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। उन्होंने प्रत्येक नगर और गांव में महिला संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा समाज जब एक रहेगा तभी आगे बढ़ेगा। जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू ने परिवार, गांव और समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए महिलाओं को संगठित होने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने महिलाओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार को एक सूत्र में पिरोने का काम करती हैं। इस अवसर पर समाज का प्रतिवेदन और मांग पत्र जिलाध्यक्ष पटेल ने प्रस्तुत किया। मंच से समाज प्रमुखों ने महिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा थीं। अध्यक्षता समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुनील पटेल ने की। विशेष अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, कमलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। विधायक संगीता ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा ने स्व. जालमसिंह पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. जालमसिंह जैसे दबंग नेता, विधायक और मंत्री का मिलना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बालोद में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति देने और अन्य मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी रहीं। अध्यक्षता समाज के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र नायक ने की। इस अवसर पर प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, पवन पटेल, रोहिता पटेल, पूजा साहू, तेजराम पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, वैभव साहू, रोहित सागर, अंजूबाला पटेल, देवेन्द्र साहू मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *