भास्कर न्यूज | सरायकेला उत्कल पुरोहित समाज का पुनर्गठन रविवार को हुई पुरोहित समाज की एक बैठक अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में पुरोहित घासीराम सतपति के अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से उत्कल पुरोहित समाज का पुनर्गठन करते हुए पंडित घासीराम सतपति को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुरोहित असित दास को दी गई है। पुरोहित नीलकंठ सारंगी को सचिव, नवकुमार रथ को सहसचिव तथा पुलक सतपति एवं तुषार मिश्र को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। समाज का पुनर्गठन के साथ-साथ इस बैठक में हाल ही में निधन हुए पुरोहित स्वर्गीय चितरंजन महापात्रा उर्फ कालू महापात्र के चित्र पर मालार्पणकर श्रद्धांजलि दी गई तथा सभी पुरोहितों ने उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट की मौन राखा। इस अवसर पर पुरोहित हरिशंकर कर, कूश ध्वजपति, सत्या पति, मंगल पति, संजय पति, कूटू रथ एवं मनोज पाणिग्रही व अन्य पुरोहित उपस्थित थे।


