झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ की शाखा का गठन

भास्कर न्यूज | सरायकेला झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ शाखा की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष बलराम ठाकुर के अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्रीय पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक सुधीर थापा प्रदेश संयुक्त मंत्री चंद्रदीप ठाकुर एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश्वर गोप उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति में सरायकेला शाखा का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विवेक कुमार ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोज कुमार राम को उपाध्यक्ष, कारलूस गिद को शाखा मंत्री बनाया गया है ।इसके अलावा संजय प्रसाद को संयुक्त मंत्री अमित महतो को संगठन मंत्री पद का जिम्मेदारी सौंप गई है ।जवियर चैंपियन को कोषाध्यक्ष तथा श्यामलाल प्रमाणिक को मुख्य प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने कहा है कि संगठन में एकजुट अत्यंत जरूरी है। बिना एकजुट के हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अनुशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि सभी कर्मचारी अनुशासित रहेंगे।मौके पर केंद्रीय पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक महामंत्री सुधीर थापा ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी नव चयनित कर्मचारियों को संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश संयुक्त मंत्री चंद्रदीप ठाकुर ने नव चयनित कर्मचारियों को कहा कि संगठन से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *