उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीमा अभिकर्ता सम्मानित

भास्कर न्यूज | गुमला भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय गुमला में मार्च मेनिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्च माह में बीमा सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सहायक शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार एवं पिंटू कुमार ने बैच पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। सहायक शाखा प्रबंधक ने सभी अभिकर्ताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि जमशेदपुर मंडल में गुमला का कार्य काफी अच्छा होता है। यहां के अभिकर्ता हमेशा अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं। यह सेवा कार्य हमेशा बरकरार रखना है। सम्मान समारोह में सहायक शाखा प्रबंधक ने अभिकर्ता राजीव कुमार, जगदीश जायसवाल, विनोद कुमार, उमेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, रामनारायण मिश्रा, जहीरुद्दीन खान सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *