उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मी सम्मानित

रांची | रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सोमवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना की। एसडीओ कार्यालय में पदस्थापित राकेश शरण को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी असीम बड़ा, शाइनी तिग्गा, जफर हसनात, राम सेवक महतो, निकेत कुमार, सुनीता तिर्की सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *