रांची | वाहन सवारों को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को मेन रोड में अतिक्रमण हटाआे अभियान चलाया। एकरा मस्जिद से अलबर्ट एक्का चौक होते हुए शहीद चौक तक चलाए गए अभियान के दौरान कई वाहन सवारों के चालान काटे गए। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को जब्त किया गया।


