एक के बाद एक तीन नंबरों से आया कॉल, आगाह किया भाजपा नेता सह चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह को पीएलएफआई के नाम पर अलग-अलग नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी जा रही है। फोन करने वाला खुद को पीएलएफआई का आदमी बताते हुए संगठन के लिए मदद करने की बात कह रहा है। रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि रविवार की दोपहर 2:05 बजे उनके मोबाइल पर 9932665865 से कॉल आया। इसके तुरंत बाद 7411196898 नंबर से फोन किया गया। जब दोनों नंबरों पर बात नहीं हुई तो 9511014753 नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का आदमी बताते हुए कहा कि आपको संगठन को मदद करने के लिए आगाह किया गया था, लेकिन ध्यान नहीं दिए। संगठन को मदद कीजिए। इसके बाद धमकी देते हुए फोन काट दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि भाजपा नेता को 28 दिसंबर 2024 को भी फोन कर धमकी दिया गया था। रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई था, लेकिन अबतक आरोपी पकड़ से बाहर है।


