कैबिनेट की बैठक आज रांची | राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में होगी। बैठक में पेंशनरों व राज्यकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना की संशोधित नीति पर सहमति मिलने की संभावना है। इसके अलावा कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 जुलाई 2023 को पेंशनरों व राज्यकर्मियों के स्वास्थ्य बीमा के लिए संकल्प जारी किया था। लेकिन, कुछ त्रुटियों के कारण इसका लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ। अब त्रुटियों का निराकरण करने के बाद फाइल मंत्रिमंडल सचिवालय में है। इसमें सामान्य बीमारियों में प्रतिवर्ष 5 लाख तक का लाभ और गंभीर बीमारियों में 10 लाख तक का हेल्थ कवरेज मिलेगा। मंईंयां योजना के वैसे लाभुकों को मार्च तक छूट देने पर भी फैसला हो सकता है, जिनके बैंक अकाउंट आधार से नहीं जुड़े हैं। ऐसे लाभुकों का भुगतान जनवरी से बंद है।


