उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *