मनवा कुर्मी समाज तिल्दा राज का अधिवेशन आज, कई कार्यक्रम भी

भास्कर न्यूज | तिल्दा नेवरा आगामी रविवार 21 दिसबंर को मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वा‍ं अधिवेशन नेवरा के बद्रीनारायण बगड़िया स्कूल मैदान में होने जा रहा है। इसके लिए समाज के लोगों के द्वारा बृहद तैयारी की जा रही है। जिसमें भारी बड़े पैमाने पर अधिवेशन को मूर्त रूप दिए जाने के लिए भव्य पंडाल एवं भोजन व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पंडाल बनाने के साथ-साथ शहर के अंदर एवं बाहरी मार्गो पर बैनर पोस्टर की भारी मात्रा में लगाने तैयारी की जा रही है। तिल्दाराज के राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा एवं तिलदा नेवरा नगर प्रमुख दुर्गेश वर्मा ,संरक्षक जैनेंद्र बघेल एवं क्षेत्र प्रधन शिव वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया है कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान तथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान एवं व्यवसाय उद्योग तथा अन्य कारोबारी में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का तथा क्षेत्र के सामाजिक पत्रकारों का सम्मान किया जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं समाज के लिए अंशदान देने वालों का सम्मान होगा। इसके लिए लगभग 2000 आमंत्रण पत्र एवं 8000 आमंत्रण का पंपलेट क्षेत्र वासियों के लिए गांव-गांव बटवाया जा रहा है। वहीं इस अधिवेशन के लिए केवल तिल्दा नेवरा के सामाजिक लोगों का ही सहयोग लेने का निर्णय लिया गया है । उक्त कार्यक्रम के लिए लगभग 5000 हजार सामाजिक लोगों के आने की संभावना को देखते हुए बृहद पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें सभी लोगों के लिए कुर्सियां तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद विजय बघेल, तिल्दा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल एवं जनक राम वर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, पुरुष जिला पंचायत सभापति अदिति बाघमार, तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़सराम कश्यप रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *