धालभूमगढ़ । उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानीजिया के विद्यार्थियों व शिक्षक परिवार ने पोटका प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पहाड़भंगा पिकनिक स्थल में शैक्षणिक भ्रमण सह वनभोज कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्राकृतिक पर्यावरण नदी, पर्वत और जंगल के महत्व से अवगत कराना व उन्हें बाहरी दुनिया से जोड़ना था। पहाड़भंगा पहुंचने पर विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर दिन की शुरुआत की। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कीं। इसके बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों ने म्यूजिक के साथ नृत्य कर खूब मनोरंजन किया व सामूहिक वनभोज का आनंद लिया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के 80 विद्यार्थी व शिक्षकगण चिन्मय कुमार बेरा, बुढ़ान चंद्र मुर्मू, शिशिर अधिकारी, मानसिंह मुर्मू, पार्वती मुर्मू, मेनका मुर्मू, ललिता बेरा, मानू अधिकारी और प्रिया पोद्दार सहित पूरे परिवार ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।


