पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में हाथियों के हमले से दो की मौत

भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम के जंगलमहल इलाके में हाथियों के आक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रथम घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के ग्वालतोड़ थाना के बाघाखुलिया गांव की है। मृतक का नाम मोहन सरे है। मालूम हो कि वह अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। गांव में अचानक हाथी प्रवेश कर गया।फुटबॉल मैदान के निकट उसका हाथी से सामना हुआ। उसने भागने की कोशिश की। हाथी ने उसका पीछे करते हुए हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना झाड़ग्राम जिले के सांकराइल थाना के कुलटीकिरी के बालीगेड़िया के लोधापाड़ा इलाके की है। मृतका का नाम जया आड़ी है। हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि दोनों घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की अनियंत्रित आवाजाही पर वन विभाग का कंट्रोल खत्म हो चुका है, जिसके कारण इलाके में लगातार हाथियों का उत्पात बढ़ रहा है। वहीं, वन विभाग का कहना है कि जल्द ही हाथियों को इलाके से खदेड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *