रांची | सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था उत्तराखंड भ्रातृ संघ ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में महिला दिवस के महत्व तथा समाज व परिवार के प्रति महिलाओं के योगदान की चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी को उपहार दिए गए। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिसमें पुरुषों ने भी हिस्सा लिया।


