रांची | ग्रामीण महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों के साथ कारीगरों के योगदान को देखते हुए नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण महिलाओं की दृढ़ता की प्रशंसा की। पर्यावरणविद् पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित चामी मुर्मू, झारखंड राज्य सहकारी बैंक की अध्यक्ष विभा सिंह आदि मौजूद रहीं।


