रांची |जूनियर डीपीएस लाजपत नगर में शनिवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। बच्चों, टीचर्स और स्टाफ ने एक दूसरे को गुलाल लगाए। रंग-बिरंगे गुलाल के साथ सभी बच्चे मनभावन लग रहे थे। साथ ही स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर मिलन जोशी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। मौके पर स्कूल के पैट्रांस सत्यकाम और गीता देवी मौजूद थीं।


