रांची | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के राज्य कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालक अधिकारी कंचन सिंह ने की। कार्यक्रम में महिला कर्मियों के लिए “आओ मिलकर बाते करें’, खेल प्रतियोगिताएं, विज्ञान व सामाजिक विकास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित महिलाओं से संबंधित क्विज और अंताक्षरी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।


