उत्तराधिकारी कौन होगा,यह जनता तय करती है:मंत्रिमंडल फेरबदल पर किरोड़ीलाल मीणा बोले-यह हाईकमान या खाटूश्याम बाबा जाने

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा आज शाम को खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। दरअसल 2023 की विधानसभा चुनाव में किरोड़ी लाल मीणा की जीत को लेकर उनके समर्थक राजेश गोयल ने खाटूश्याम पदयात्रा की मन्नत मांगी थी। 26 नवंबर को राजेश गोयल और बल्या जोशी सवाईमाधोपुर से रवाना होकर आज खाटूश्यामजी पहुंचे। यहां मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी उनके साथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद किरोड़ी लाल मीणा मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि चुनाव में यह चलता है, जिसकी जहां आस्था होती है वह मन्नत मांगता और प्रार्थना करता है। 26 नवंबर को राजेश गोयल और बल्या जोशी सवाईमाधोपुर से रवाना हुए थे। जो आज खाटूश्यामजी पहुंचे। मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इस बारे में मेरे को कोई जानकारी नहीं है। यह तो हाईकमान जानता है या फिर खाटूश्याम बाबा जानते है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खाटूश्याम मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। नरेश मीणा को किरोड़ी का उत्तराधिकारी बताने की चर्चाओं पर पर बोलते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यह तो जानता ही तय करती है कि किसका उत्तराधिकारी कौन होगा। हमारी पार्टी में ऐसा कोई तंत्र नहीं है। वह तो कोई दूसरे दल में है। भारतीय जनता पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता ही तय करता है कि कौन नेता बनेगा और कौन अध्यक्ष बनेगा। हमारे यहां ऐसी कोई परंपरा नहीं जो मठों में होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *