शराब पीकर व्यक्ति ने ब्लेड से काटा गला:पत्नी पीहर से नहीं आई थी, 7 साल पहले हुई थी शादी

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक व्यक्ति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। व्यक्ति ने शराब पी हुई थी। फिलहाल व्यक्ति की व्यक्ति की हालत ठीक है। व्यक्ति की कि मां ने बताया कि मेरा बेटे की शादी 7 साल पहले हुई थी। तब से ही उसकी पत्नी पीहर चली गई है। इसलिए वह परेशान रहता है। पत्नी के घर नहीं आने से परेशान था व्यक्ति लज्जा देवी निवासी नौगाया गांव ने बताया कि मेरे बेटे नरदेव की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। दोनों में शादी के बाद से काफी झगड़ा होता था। इसलिए वह घर चली गई। तब से नरदेव काफी परेशान रहता है। आज दोपहर नरदेव ने शराब पी हुई थी। घटना के समय वह घर पर था। घर पर नरदेव का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। ब्लेड से काटा खुद का गला अचानक उसने ब्लेड से गला काट लिया। नरदेव की शादी 7 साल पहले हुई थी। जैसे परिजनों को पता लगा कि उसने ब्लेड से गला काट लिया है उसके बाद तुरंत उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल नरदेव की हालत ठीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *