उत्तरी छत्तीसगढ़ में घना कोहरा,शीतलहरों के कारण गिरा न्यूनतम तापमान:विजिबिलीटी 10 मीटर से भी कम, पाट से लेकर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड

उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण सरगुजा में घना कोहरा छाया रहा। सरगुजा में सुबह 9 बजे तक सड़कों पर कोहरे के कारण वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री पहुंच गया है। कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर रह गई। वहीं पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सरगुजा में शीतलहर के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मौसम में आद्रता के कारण घना कोहरा छाने लगा है। बीती रात से सड़कों पर धुंध छाने लगा। देर रात तक घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह तक पूरे संभाग में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सुबह 9 बजे तक कोहरे के कारण वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। शीतलहरों के कारण गिरा तापमान
शीतलहरों के कारण सरगुजा में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान भी 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग के पाट इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को पाट इलाकों में पाले तो नहीं पड़े, लेकिन न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच रहा। पाट क्षेत्रों में दिन में भी सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। शीतलहरों का जारी रहेगा असर
उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तरी शीतलहर के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने कहा कि वर्तमान में उत्तरी शीतलहरें तेजी से प्रवेश कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ था। शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आने वाले समय में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहेगा, जिससे सरगुजा में और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिन में भी बढ़ी ठिठुरन
सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक शीतलहर ठिठुरा रही है। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। शाम होते ही ठिठुरन बढ़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभावित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *