उत्तरी हवा आने के कारण बढ़ी ठंड:सीजन में पहली बार दिन का पारा 20.6 डिग्री, रात में बढ़ी ठिठुरन; आज कोहरा छाने से पारा और गिरेगा

बादल छाने के कारण 6 दिन से सर्दी बेअसर थी। लेकिन बादल छंटते ही रविवार से दिन में ठिठुराने वाली सर्दी का दौर फिर से आ गया। सीजन में पहली बार दिन का पारा 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात का पारा सामान्य से दोगुना ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। लेकिन रविवार-सोमवार की रात से पारा 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है, क्योंकि बर्फ से ढके पहाड़ों से टकराकर अंचल की ओर उत्तरी हवा आ रही है। इससे रात का पारा सामान्य से नीचे पहुंच सकता है। अभी रात का पारा सामान्य से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। रविवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया। साथ ही धूप भी खिली। लेकिन 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के कारण लोगों ने सर्दी का अहसास किया। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *