31 दिसंबर की तैयारी: होटल-रेस्त्रां संचालकों की बैठकें:आज रात से ही चेकिंग शुरू 31 को 1500 का बल तैनात

शहर में थर्टी फर्स्ट दिसंबर को नशे में सड़क हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र के होटल और रेस्त्रां संचालकों को बैठक कर नियम-कायदे बताकर हिदायत देने के निर्देश दिए हैं। रात में 10 बजे के बाद होटल और रेस्त्रां में डीजे का उपयोग नहीं होगा। कार्यक्रम प्रशासनिक मंजूरी के बाद ही होगा। प्रमुख मार्गों‌ व चौराहों पर स्टॉपर लगाकर चेकिंग 30 दिसंबर की रात से ही शुरू कर दी जाएगी। 31 दिसंबर को शहर में 1500 का बल तैनात किया जाएगा। इस दौरान चेकिंग नाकों पर ब्रीथ एनालाइजर से पुलिस मुंह सूंघेंगी और तीन सवारी वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। थर्टी फर्स्ट के आयोजन के लिए एसपी धर्मवीर सिंह ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में स्थित होटल व रेस्त्रां संचालकों की बैठकर करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में निर्धारित समय के बाद डीजे न बजने देने व निजी सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही कार्यक्रम आयोजन की मंजूरी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों में शराब का उपयोग बिना आबकारी विभाग की मंजूरी के न होने देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आबकारी विभाग ने अलग से भी 9 दलों का गठन किया है जो शहर में चेकिंग करेगा। नशे में गाड़ी चलाने वालों के वाहन जब्त होंगे थर्टी फर्स्ट को सड़कों पर ओवर स्पीड व नशे में वाहन चलाने वालों को स्टॉपर लगाकर रोका जाएगा। ऐसे चालकों‌ के वाहन पुलिस जब्त कर कार्रवाई करेगी। वाहनों पर हथियार लेकर चलने वालों को भी पकड़ा जाएगा और बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *