उप नगर ग्वालियर के मरीजों को अब सीटी स्कैन की जांच कराने के लिए 6 किमी दूर जिला अस्पताल मुरार नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों की सीटी स्कैन की अब सिविल अस्पताल हजीरा में आ गई है। अब जेएएच और जिला अस्पताल के बाद सिविल अस्पताल हजीरा में भी सीटी स्कैन मशीन हो जाएगी। यह मशीन जनवरी में काम करने लगेगी। सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक ने बताया कि नई सीटी स्कैन मशीन आ चुकी है। इसे इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया गया है। मशीन के स्टालेशन के बाद इसकी ट्रायल की जाएगी। सिटी स्कैन का चार्ज क्या रखा जाए यह तय होना अभी बाकी है।


