उत्तरी शीतलहर के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। हालांकि तेज हवाओं के कारण सोमवार को पाले नहीं पड़े। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण मैदानी इलाकों से लेकर पाट क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों तक सामरी एवं सोनहत में पाले पड़े। हालांकि सोमवार को तेज हवाओं के कारण पाट इलाकों में पाले नहीं दिखे, लेकिन कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते रहे। गिर सकता है न्यूनतम तापमान
सरगुजा संभाग में दिसंबर के पहले हफ्ते में भी रिकार्ड ठंड पड़ रही है। दो दिनों पूर्व अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। यह 8 दिसंबर को दर्ज औसत तापमान से 4.8 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो अधिकतम तापमान के दर्ज औसत से 1.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी ठंड का असर जारी रहेगा। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने कहा कि अभी कोई डिस्टरबेंस नहीं दिख रहा है। इस कारण शीतलहरों का प्रकोप आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। कड़ाके की ठंड के कारण मैदान से लेकर पाट क्षेत्रों में शाम होते ही सन्नाटा पसरने लगा है। लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। कड़ाके की ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है। इस तरह गिरा अंबिकापुर का तापमान


