उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक घोटाला : सीबीआई ने पूर्व ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र पर दर्ज कराया मामला

सीबीआई ने बिहार के गोपालगंल में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की मांझागढ़ शाखा में 14.52 लाख रुपए की फर्जी निकासी के मामले में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर जोसफ कुजूर आैर पिपरा ब्रांच के बैंक मित्र राकेश मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। जोसफ कुजूर रांची के रागो नेहातू गांव के आैर राकेश मांझी मांझागढ़ के रहनेवाले हैं। फर्जीवाड़ का खुलासा वर्ष 2022 में हुआ था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक ब्रांच जोसफ कुजूर आैर बैंक मित्र के खिलाफ नए शाखा प्रबंधक आशीष अग्रहरि ने मांझागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें कहा गया था कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर रांची के लालपुर निवासी जार्ज करकेट्टा के जरिए मांझागढ़ बीडीआे की तीन अलग-अलग सरकारी खातों से अवैध तरीके से रुपयों की निकासी की। उस राशि को राकेश के खाते में आैर केसीसी के जरिए अन्य खातों में जमा कराया गया था। जोसेफ को निलंबित कर बैंक के हेडक्वार्टर अररिया से अटैच कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *