चतरा|अखिल भारतीय काव्य मंच छंद: शाला के तत्वावधान में राजगीर में आयोजित दो दिवसीय काव्य पाठ सह सम्मान समारोह में चतरा साहित्य सृजन मंच के साहित्य मंत्री ईटखोरी प्रखंड की सुशीला कुमारी को मां मीरा काव्य साधना पुरस्कार (राशि सहित) एवं विक्रम शिला हिंदी विद्यापीठ के द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्या वाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आकाशवाणी पटना के अधिकारी अंशुमन झा, मगध विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राजसिंहासन सिंह, मंत्रिमंडल सचिवालय के (राजभाषा) के उपनिदेशक ओम प्रकाश वर्मा ,संस्था के संस्थापक आचार्य विजय गुंजन एवं दार्शनिक व साहित्यकार राशदादा राश, संत रामचंद्र जी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। सुशीला कुमारी को मिले इस सम्मान से साहित्य सृजन मंच चतरा के संस्थापक अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद दैवज्ञ, सचिव रविकांत शुभम व अन्य साहित्यकारों व कवियों ने शुभकामनाएं दी हैं। साहित्य मंच के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सुशीला कुमारी ने साहित्य के क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए सम्मान पाकर मंच के सभी सदस्यों को गौरवान्वित किया है। भास्कर न्यूज | चतरा चतरा उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद के साथ गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कुणाल गुप्ता सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा लमटा गांव का रहने वाला है। इस मामले में अवर निरीक्षक अभिषेक आंनद ने सदर थाना में एक मामला दर्ज कराई है। थाना को दिए गए आवेदन में अभिषेक आनंद ने बताया है कि चतरा पुराना पेट्रोल पंप के पास स्थित विदेशी शराब दुकान संख्या तीन में वह विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मियों के साथ दुकान के स्टॉक व नगद का मिलान व ऑडिट करने पहुंचे थे। मिलान के दौरान शराब विक्री के विरुद्ध एक लाख 20 हजार रुपए का अंतर पाया गया। दुकान कर्मचारी कुणाल गुप्ता के द्वारा बताया गया कि यह राशि उन्होंने मानदेय के रूप में रख लिया है। जब उनसे यह बताया गया कि दुकान की राशि मानदेय के रूप में नहीं रखा जा सकता यह नियम के विरुद्ध है। तब कुणाल गुप्ता ने उनके साथ ना सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। उनके साथ गए कर्मियों व अधिकारियों ने बीच बचाव कर उनकी जान बचाई। सदर थाना पुलिस ने अवर निरीक्षक के आवेदन के आधार पर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


