भास्कर न्यूज | हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ जहुर आलम ने किया। इस दौरान बैठक में कौलेश्वरी मेला को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समिति के पदेन अध्यक्ष सह चतरा एसडीओ जहुर आलम ने बताया कि महोत्सव को लेकर सरकार के ओर से कोई सहायता नही मिलने के कारन महोत्सव में अड़चन बताया गया। तथा महोत्सव का दर्जा नही देने की बात कही गई।हलांकि महोत्सव का दर्जा नहीं मिलने के कारण लोगों में नाराजगी दिखा । जिस पर कार्यक्रम कराने को लेकर एसडीओ से सहमति के लिए सदस्यों ने आग्रह किया।उपस्थित लोगों ने जिरामनी नर्सिंग स्कूल के समीप दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के बारे अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 4 एवं 5 अप्रैल को होने की बात बताया गया। बैठक में एसडीओ जहूर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ,प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी ,सीओ अरुण कुमार मुंडा ,वीडियो निखिल गौरव कमान कछ्यप वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश, एस आई नीतीश कुमार, पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, अरुण कुमार चौरसिया ,कमलेश कुमार यादव, मुखिया अशोक कुमार यादव ,नरेश प्रसाद यादव, मदन चौधरी, कौशलेंद्र सिंह, अरमेंद्र कुमार केशरी, जयहिंद पासवान, पूर्व चेयरमैन अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, बिट्टू सिंह, ,राजकुमार सिंह ,बिरेंद्र तिवारी,अशरफी सिंह, सहित अन्य लोग मौजुद थे। चतरा | शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवती ने सदर थाना में युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। सदर थाना क्षेत्र के अकौना की रहने वाली युवती ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उसके गांव के ही रहने वाला एक युवक ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। वर्तमान समय में वह दो माह की गर्भवती है। गर्भवती होने के बाद जब वह युवक से शादी करने की बात कही तो युवक शादी से इनकार करते हुए उसके साथ मारपीट कर दिया और भाग खड़ा हुआ। इस मामले में गांव में एक पंचायत भी हुई थी। जिसमें युवक ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए समाज के सामने शादी करने की बात कही थी। लेकिन वह समाज की बात को भी नहीं माना। अब युवक और उसके परिजनों के द्वारा बार-बार उसे बच्चा गिराने तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के विरुद्ध सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


