उदयपुर में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के योग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। डॉ. दिलीप सिंह चौहान पर अनियमितताओं की जांच लंबित होने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली ने बताया- माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय में पिछले कई सालों में योग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यवाहक निदेशक के पद पर रहते हुए चौहान ने कई तरह की गड़बड़ी की। पद पर रहते हुए लगभग 10 लाख की वित्तीय एवं अन्य अनियमितताओं के कारण उनके खिलाफ विभागीय जांच होगी। चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर केंद्रीय कार्यालय में अपनी ड्यूटी देनी होगी। श्रीमाली ने बताया कि चौहान द्वारा कमेटी गठित होने के बाद से जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। वे कई दिनों से सोशल मीडिया पर संस्था की छवि को धूमिल करते हुए भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैला रहे हैं। ये हैं डॉ. चौहान पर आरोप


