उदयपुर-चित्तौड़गढ हाइवे पर 40 से अधिक अनाधिकृत कट बंद किए:जयपुर हादसे के बाद प्रशासन का एक्शन, नेशनल हाइवे की टीमों ने तीन दिन से चलाया अभियान

जयपुर में एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट के बाद अजमेर हाईवे पर लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने भी अपने क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर ऐसे कट बंद करने को कहा। इसके बाद नेशनल हाइवे की टीमें अलर्ट मोड पर हुई और उदयपुर से चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर तीन दिन तक चलाए अभियान में 40 से अधिक अनाधिकृत कट बंद किए। उदयपुर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल और आलोक रंजन ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन की सुरक्षार्थ इन अनाधिकृत कटों को बंद करने के लिए नेशनल हाइवे प्राधिकरण को निर्देशित किया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उदयपुर के परियोजना निदेशक हरिश चन्दा के निर्देशन में हाइवे पर अनाधिकृत रूप से बनाए कट बन्द करने के लिए तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम में उचित एक्सप्रेस के साथ अभियान चलाकर मार्ग में होटल, पेट्रोल पम्प एवं सर्विस रोड के आस-पास अनाधिकृत रुप से बनाए गये कट बन्द किये गए। उचित एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट हेड सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 93.4 कि.मी. में तीन दिन के अंदर करीब 40 से अधिक कट बन्द किए गए। इसमें उदयपुर से डबोक, मंगलवाड़, भादसोड़ा होकर चित्तौड़गढ़ तक के रूट पर कट बंद किए गए। इस अभियान में एनएचएआई नवनीत चौधरी, वीरेन्द्र, उचित एक्सप्रेस वे के की इन्तजार हुसैन, संतोष सिंह, कार्तिक, दिलीप, नितिन, नरेन्द्र, संजय शर्मा, तिवारी, हिमालय आदि कामिर्कों की भागीदारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *