उदयपुर : पुलिया बना दी, हाइटेंशन लाइन बनी बाधा:लिंक रोड पर अधूरी पुलिया कर रही परेशान, महिलाएं बोलीं: अप्रूव कॉलोनियां पर UDA ने नहीं दी सुविधाएं

उदयपुर शहर के बेड़वास से मादड़ी लिंक रोड के बीच बसी कॉलोनियों के लोग परेशान हैं। यूडीए से अप्रूव इन कॉलोनियों में न तो पेयजल आपूर्ति हो रही है और न ही स्ट्रीट लाइट लगी है। यहां पर पुलिया बनाने का काम तो पूरा होने आया लेकिन बिजली की हाइटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं होने से काम अधर का अधर में ही रह गया है। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों ने बताया कि हाल ही बारिश के दिनों में तो मानो आफत ही आ गई। घर से बाहर जाने और लौटने के लिए मुश्किल भरे रास्ते से निकलना पड़ा। पुलिया का काम चल रहा था तब तक जो बाईपास दिया वहां कीचड़ ही कीचड़ था। रास्ता खराब होने से जो स्कूल बसें कॉलोनी तक आती थीं वे बहुत पहले ही बच्चों को उतार देती थीं। ऐसे में उन्हें लेने के लिए पेरेंटस को ही जाना होता था।
लोगों ने बताया कि यहां आज भी रात के समय तो घर आने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी, नालियां और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं अब तक नहीं नसीब नहीं हुई हैं। पुलिया सीधे मादड़ी निकलेगी असल में डबोक की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को बिना प्रतापनगर चौराहा जाए ही बेड़वास से ही टर्न लेना होगा। इसके बाद वे गांव में होते हुए सीधे पुलिया क्रॉस कर मादड़ी पहुंच जाएंगे। लेकिन इस पुलिया के शुरू नहीं होने से अभी घूम कर जाना पड़ रहा है। कॉलोनी की महिलाओं में गुस्सा विधायक बोले… हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की फाइल अजमेर भेजी है विध्तायक फूल सिंह मीणा ने बताया कि इस लाइन को मुख्य रोड से शिफ्ट करने के लिए उदयपुर से निस्तारण नहीं हुआ तो हमने अजमेर बिजली निगम को भेज दिया है। वहां से मंजूरी आते ही यह काम हो जाएगा। यही सही बात है कि बारिश में स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियां हुई लेकिन जल्द समाधान हो जाएगा। वास्तव में इस पुलिया की बरसों से डिमांड थी। हमने काम भी शुरू कराया लेकिन बारिश के चलते ढिलाई हो गई। पुलिया को शुरू कर दिया लेकिन इसके ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन निकल रही है, ऐसे में बड़ी गाड़ियां नहीं निकल पा रही हैं। फूलसिंह मीणा, विधायक, उदयपुर ग्रामीण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *