झालावाड़ पीजी कॉलेज में बंद लाइब्रेरी जल्द खोलने की मांग:NSUI ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा, लंबे समय से नहीं मिल रही सुविधा

झालावाड़ में राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने शुक्रवार को झालावाड़ पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कॉलेज परिसर में जल्द से जल्द लाइब्रेरी पुनः शुरू करने की मांग की है। एनएसयूआई का कहना है कि कॉलेज में कई महीनों से लाइब्रेरी बंद होने के कारण हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। छात्र लंबे समय से लाइब्रेरी की सुविधा से वंचित हैं। छात्र नेताओं ने बताया कि लाइब्रेरी खुलवाने के लिए पूर्व में भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ज्ञापन सौंपते समय छात्र नेता ध्रुव बना, मनोज प्रजापति, अल्फेज चौधरी, सूरज और शिवराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *