डीग में गोली लगने से युवक की मौत:पंजाब में पहलवानी करता था, एक हफ्ते पहले गांव लौटा था; यह स्पष्ट नहीं गोली कैसे लगी

डीग जिले के पसोपा गांव में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह पंजाब में पहलवानी करता था और एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। जानकारी के अनुसार राधे (22) पुत्र रतीराम शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे खेतों की ओर गया था, जहां उसे गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डीग अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। ग्रामीणों ने राधे को अचेत अवस्था में सिर में गोली लगने के बाद देखा। परिजन उसे तुरंत डीग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। खोह थाना प्रभारी विशंभर दयाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक गोली लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। मृतक राधे पंजाब में पहलवानी करता था। वह लगभग एक हफ्ते पहले ही अपने गांव पसोपा लौटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा, सीओ मनीष गुर्जर, डीग कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा खोह थाना प्रभारी विशंभर दयाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। एफएसएल की टीम ने डीग अस्पताल में मॉर्च्युरी में पहुंचकर साक्षी जुटा साक्षी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अभी तक कर्म का खुलासा नहीं हो पाया है कि गोली लगने का कारण क्या है। मृतक राधे की अभी शादी नहीं हुई है। वह पंजाब के कोल्हापुर में पहलवानी करता है। खोह थाना प्रभारी विशंभर दयाल ने बताया कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। हम मौके पर पहुंची जाकर देखा एक युवक मृत पड़ा हुआ है, जिसके शब को डीग अस्पताल लेकर आए, जहां पर मृतक के शब का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराकर परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *