धौलपुर जिला अस्पताल में एक अज्ञात शख्स 9 दिन की नवजात बालिका को लावारिस हालत में भर्ती करा गया। लावारिस बालिका के मिलने की खबर मिलते ही बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मधु शर्मा अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि बालिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण उसे एफबीएनसी (FBNC) वार्ड में रखा गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंची। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बालिका की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए। समिति की अध्यक्ष ने बताया कि बालिका के माता-पिता की तलाश के लिए पुलिस को अवगत कराया गया है उन्होंने बताया कि फिलहाल बालिका की हालत गंभीर है ऐसे में डॉक्टरों को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


