उदयपुर में आदित्यार्क महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि राष्ट्र मंगल जनमंगल कल्याण स्वयं के परिवार की रक्षा और रोग और भय मुक्त रहे इस निमित से यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि मकर सक्रांति पर्व पर महाकाल मन्दिर गंगा घाट पर प्रातः 8 बजे भगवान शिव के अभिषेक के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। समिति के सरंक्षक गोविंद दीक्षित ने बताया कि आयोजन के लिए नेमीचंद आचार्य ओर ललित सेन को सह संयोजक बनाया गया है और आयोजन समिति में दुर्गेश सुखवाल, अनिल कुमार पुनमिया, यशवंत पालीवाल, राजेन्द्र सिंह भाटी, नितिन कालरा, विकास निगम को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही बोहरा गणेश जी को पांच जनवरी को सबसे पहले निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद शहर में भक्त गणों को निमंत्रण दिया जाएगा।


