रतलाम रेल मंडल के नए DRM ने किया ज्वाइन:​​​​​​​कहा- पैसेंजर सुरक्षा पर रहेगा फोकस; बड़े शहरों में रेल सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

रतलाम रेल मंडल के नए डीआरएम अश्वनी कुमार ने बुधवार को ज्वाइन कर लिया है। पूर्व डीआरएम रजनीश कुमार ने कार्यभार सौंपा। अश्वनी कुमार रतलाम रेलमंडल के 54वें डीआरएम होंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए नवागत डीआरएम कुमार ने कहा कि पैसेंजर सुरक्षा पर फोकस रहेगा। समय पर काम हो इसका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एमपी में ही पहली बार आए है। मंडल के उज्जैन, इंदौर बड़े शहर है रेल सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा। 1996 बैच के अधिकारी अश्वनी कुमार भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 1996 बैच के सीनियर अधिकारी हैं। प्रारंभिक नियुक्ति पूर्व रेलवे में हुई। पूर्व मध्‍य रेलवे, उत्‍तर पश्चिम रेलवे व उत्‍तर रेलवे में परिचालन, वाणिज्‍य, विजिलेंस व संरक्षा विभाग के विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रेलवे बोर्ड में प्‍लानिंग व विजिलेंस में पदस्‍थ होकर कर्तव्‍यों का निर्वहन करने के साथ ही दिल्‍ली मेट्रो व क्रिस (सीआरआईएस) में महाप्रबंधक के पद भी रहे है। पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्‍वर में सीनियर डीसीएम (मुख्य वाणिज्य प्रबंधक) के पद से डीआरएम बनकर रतलाम आए है। दिल्ली से किया बीटेक नए डीआरएम ने आईआईटी दिल्‍ली से बीटेक किया है। आईआईएम बेंगलुरु से मैनेजमेंट एंड पब्लिक पॉलिसी में पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर एंड मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नालॉजी (एमआईटी यूएसए) से अर्बन ट्रांसपोर्टेशन में पीएचडी की उपाधि ली है। एमआईटी यूएसए से पीएचडी डिग्री के दौरान ट्रांसपोर्टेशन में उत्‍कृष्‍ट इनोवेशन के लिए एमआईटी क्‍लाइमेट कोलैब द्वारा ‘बेस्‍ट इनोवेशन इन ट्रांसपोर्टेशन’ पुरस्‍कार प्रदान किया गया। पूर्व डीआरएम भी रहे मौजूद मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व डीआरएम रजनीश कुमार, रतलाम रेल मंडल पीआरओ खेमराज मीना, पीआरई मुकेश पांडेय भी मौजूद रहे। पूर्व डीआरएम कुमार की अभी कहीं पोस्टिंग नहीं हुई है। उन्हें रतलाम में 2 साल से अधिक समय हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *