उदयपुर में खाई में गिरी ओवरलोड जीप, 3 की मौत:ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, एक दर्जन से ज्यादा घायल

उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के डिंगावरी में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहाँ सवारियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जीप बिलवन से सवारियां लेकर कोटड़ा की ओर जा रही थी, तभी अचानक ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर जीप पर नियंत्रण खो बैठा। जीप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी होने के कारण हादसा और भी गंभीर हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर कोटड़ा पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत कोटड़ा अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोटडा पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *