उदयपुर के एक थानाधिकारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिमसें वो रात को एक रेस्टोरेंट में आए कुछ युवकों पर घूंसे बरसा रहे थे और शटर पर लाते मा रहे थे। यहीं नहीं वीडियो में वे गालियां भी दे रहे थे। बताते है कि वीडियो पुराना है लेकिन इस वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। यह वीडियो वैसे 28 जुलाई 2025 का है लेकिन जैसे ही वीडियो सामने आया तो इसमें पुलिस की बर्बरता साफ तौर पर दिख रही थी। असल में शहर के मल्लातलाई क्षेत्र में रात को पुलिस गश्त के दौरान अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी गाड़ी से टीम के साथ निकले थे। तब सोनी एक दुकान के वहां पर पहुंचते है और शटर के वहां पर कान लगाते है जब उनको डाउट होता है तो वे दुकान खोलने की आवाज देते है और इस बीच शटर को लाते मारते दिखे। बाद में वे और टीम के सदस्य पास के गेट पर भी आवाज देते है। करीब 3 मिनट 8 सैकेंड का ये वीडियो था। इसके बाद दूसरा वीडियो आया जो 1 मिनट 34 सैकेंड का आया है जिसमें थानाधिकारी मुकेश सोनी लात-घूंसे मार रहे है। सामने जो युवक थे वो अपनी बात रखते हुए गुहार लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और उनकी जमकर पिटाई की। वीडियो पर जो समय आ रहा है वो रात सवा तीन बजे का है। इस बारे में अंबामाता पुलिस थाना अधिकारी मुकेश सोनी से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि ये बहुत पुराना मामला है और रात को 2 बजे बाद इस तरह शटर बंद कर के ये लोग अंदर थे। हमे सूचना मिली तो हम वहां पहुंचे। अब पुलिस पिटाई की तस्वीरें देखिए…


