उदयपुर में बुधवार को 8-10 बदमाशों ने एक महिला को अगवा कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात में 2 गाड़ियां घर के बाहर आकर रुकती हैं, और उनमें से बदमाश तेज़ी से घर की ओर दौड़ पड़ते हैं। फिर वे महिला को घसीटते हुए बाहर लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिला का ससुर बीच में आ जाता है। बदमाश उसे ज़बरदस्ती एक कमरे में बंद कर देते हैं। इसके बाद वे महिला को हाथ-पांव पकड़कर घसीटते हुए कार तक ले जाते हैं और उसे ज़बरदस्ती अंदर डालकर फरार हो जाते हैं। बदमाशों ने महज़ 2-3 मिनट में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।घटना खेरोदा थाना क्षेत्र के भटेवर में बुधवार की है। खेरोदा थानाधिकारी सुरेश बिश्नोई ने बताया कि महिला कोमल और पवन जणवा (25) ने लव मैरिज की थी। तब से सामाजिक तौर पर महिला के परिजन शादी को लेकर नाराज चल रहे थे। इससे पहले भी महिला की पवन जणवा से लव मेरिज को लेकर एतराज जताया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इसी एतराज के चलते महिला का किडनैप किया गया है। पुलिस ने एक कार का पता लगा लिया है , जो चित्तौडगढ़ की है। हमारी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अब देखिए, वारदात से जुड़ी 4 PHOTOS… महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत
विवाहिता के पति पवन (25) पिता पन्नालाल जणवा ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वे किसी काम से घर से बाहर गए थे। तभी उनके घर पर लाल और काले रंग की दो कारें अचानक आकर रुकीं। उनमें से करीब 10 से 12 युवक उनके घर में घुसे और उसकी पत्नी कोमल के साथ मारपीट करने लगे। पिता को कमरे में कुंदी लगाकर बंद कर दिया। फिर कोमल को जबरन कार में डालकर ले गए।


