पीएम के जन्मदिन पर डूंगरपुर में सेवा शिविर शुरू:पहले दिन पीएम आवास और ऋण योजना का लाभ मिला

डूंगरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार से ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन शुरू हुआ। डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर लगाए गए, जबकि 10 ब्लॉकों में प्रत्येक ब्लॉक की दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जारहे हैं। सागवाड़ा नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर का उद्घाटन सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी भी उपस्थित रहे। शिविर के पहले ही दिन आमजन को विभिन्न योजनाओं के तहत राहत प्रदान की गई। विधायक डेचा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपए के चेक वितरित किए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दिव्यांग भरतलाल डामोर और लीला डामोर को तत्काल ऋण स्वीकृत कर 10 हजार रुपए की पहली किश्त सीधे उनके खाते में जमा की गई। विधायक शंकरलाल डेचा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर इन शिविरों के माध्यम से 16 विभागों द्वारा 42 प्रकार के कार्य किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना है। डेचा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वंचित वर्ग को जोड़ते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दें, प्रकरणों का हाथों-हाथ निस्तारण करें और शिविरों के उद्देश्यों को सफल बनाएं। डूंगरपुर नगर परिषद के शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद कनकमल कटारा और सभापति अमृतलाल कलासुआ ने किया। डूंगरपुर शिविर में भी आमजन को तत्काल राहत मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के तहत 22 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 7 लाभार्थियों को 50 हजार रुपए की प्रथम किश्त के चेक प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *