उदयपुर में पिता ने बेटी से की अश्लील हरकतें:अकेली देखकर करता था शारीरिक शोषण; दादा-दादी और बुआ ने शिकायत करने से रोका

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बेटी ने पिता पर 10 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 14 साल की थी, तब पिता ने कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस पर वह दूसरे कमरे में चली गई। फिर दादा-दादी और बुआ को घटना बताई। जिसके बाद वे भी हैरान रह गए। परिजनों ने शिकायत के बाद पिता के जेल जाने और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए पुलिस में शिकायत नहीं करवाई थी। दो साल पहले भी पिता ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। उस दौरान भी परिजनों ने शिकायत करने से रोक दिया लेकिन पिता नहीं रुका। वह अक्सर अपनी बेटी को अकेला देखता तो उसके साथ शारीरिक शोषण करता था। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *