उदयपुर में पेट्रोल पंप के पास लेपर्ड का मूवमेंट-VIDEO:शिकार की तलाश में घूम रहा था, ATM गार्ड जान बचाने बस में चढ़ा

उदयपुर में आबादी इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब बंबोरा इलाके में पेट्रोल पंप के पास लेपर्ड को शिकार की तलाश में घूमते देखा गया है। एटीएम गार्ड ने लेपर्ड को देखा था। इसके बाद जान बचाने वहां खड़ी एक बस में बैठ गए थे। बस से उन्होंने लेपर्ड का वीडियो बनाया। वीडियो में पेट्रोल पंप के पास से लेपर्ड निकालता दिख रहा है। मामला शुक्रवार रात करीब 3 बजे दिन का है। देखिए, लेपर्ड के मूवमेंट की PHOTOS एटीएम गार्ड जान बचाने बस में चढ़ा,फिर बनाया वीडियो
बंबोरा में पेट्रोल पंप के पास एक एटीएम है। एटीएम गार्ड ड्यूटी पर थे। वे लेपर्ड का मूवमेंट भांपकर एटीएम से निकले और सड़क पर खड़ी एक बस में सवार हो गए। बस का गेट बंद कर खुद की जान बचाई। इसके बाद खिड़की से लेपर्ड का वीडियो बनाया। बस में ड्राइवर और खलासी भी थे। दोनों सो रहे थे। गार्ड के जाने पर उन्हें लेपर्ड का पता चला। दरअसल, बंबोरा के कृष्णावत फिलिंग स्टेशन के पास हर दिन सुबह अहमदाबाद जाने वाली बस रात को वही होल्ड करती है। ड्राइवर और खलासी रात में बस में ही सोते है। लेपर्ड पेट्रोल पंप के सामने बैंक वाली गली की तरफ से आया था। इसके बाद पंप के पीछे खेत में चला गया। पेट्रोल पंप के पास एक कॉलोनी में कुछ घर भी है। पेट्रोल पंप पर नाइट शिफ्ट में 3 कर्मचारी मौजूद थे। तीनों अंदर कमरे में सो रहे थे। मार्च-2024 में भी बंबोरा-कुराबड़ क्षेत्र में चारों तरफ लेपर्ड का मूवमेंट था। गाय का किया था शिकार
इससे पहले बंबोरा से 4 किलोमीटर दूर पिला में भी 31 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे लेपर्ड ने गाय का शिकार करने की कोशिश की थी, हालांकि ग्रामीणों के उठ जाने से लेपर्ड भाग गया था। लेपर्ड ने गाय पर हमला कर उसे शिकार बनाने की पूरी कोशिश की थी। इनपुट – यशवंत सालवी, कुराबड़। लेपर्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- पहाड़ी से चुपके से आया लेपर्ड, महिला पर मारा झपट्‌टा:गला, हाथ और पैर खाया; 2 मिनट तक जान बचाने के लिए लड़ती रही; झाड़ियों में छुपा उदयपुर के झाड़ोल इलाके के एक गांव में महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने महिला को दबोच लिया। गला, हाथ और पैर को खा गया। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *