उदयपुर में फिर दिखा लेपर्ड- VIDEO:प्रत्यक्षदर्शी बोले- मंदिर जाने घर से निकला था, सामने बड़ा जानवर दिखा; सीसीटीवी में लेपर्ड आया नजर

उदयपुर से करीब 78 किलोमीटर दूर कल्याणपुर गांव में आज सुबह लेपर्ड देखा गया। मंदिर जाने के लिए घर से निकले दिलीप जैन ने बताया- सुबह 7.20 बजे का समय था। अंधेरा छाया था। अचानक सामने से एक बड़ा जानवर जाता दिखा। इधर-उधर देखा लेकिन नजर नहीं आया। मंदिर से आने के बाद घर पर लगे सीसीटीवी से फुटेज देखें तो लेपर्ड नजर आया। वह बीच गांव से गुजरते हुए आगे निकल गया। यह देखकर मन घबरा गया कि भगवान ने जान बचाई। उदयपुर जिले के ऋषभदेव क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रहने वाले लोग लेपर्ड के कारण दहशत में है। करीब 2 हजार की आबादी वाले कल्याणपुर गांव में लेपर्ड को लेकर ऐसा मूवमेंट पहले नहीं देखा गया लेकिन पूर्व में बकरी के शिकार की घटना हुई। त जैन ने बताया कि जैन मंदिर के पास राणावत बस्ती के पास लेपर्ड दिखा। वह झाला बस्ती की तरफ होकर चला गया। जहां लेपर्ड का मूवमेंट दिखा वहां पास ही बालिका स्कूल भी है। गांव वाले बताते है कि लेपर्ड जिस तरफ गया, उसी तरफ करकेला धाम के आगे पहाड़ियां और जंगल है। ऐसा मानते है कि लेपर्ड का मूवमेंट वहां रहता होगा और आज सुबह गांव के बीच आ गया। इनपुट : अशोक वैष्णव, कल्याणपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *