उदयपुर में मूर्ति-पूजा के विरोध वाले पर्चे दुकानों में डाले:व्यापारियों ने थानाधिकारी को शिकायत दी; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में नवरात्रि में मूर्ति पूजा के विरोध वाले पर्चे दुकानों में डाले जाने से हड़कंप मच गया। घटना बीती रात की है। सुबह जब व्यापारी दुकान पहुंचे तो उन्हें अपनी दुकान में ये पर्चे दिखाई दिए। इसके बाद सभी व्यापारी मिलकर डबोक थाने पहुंचे। जहां शिकायत दर्ज कराई गई। व्यापारियों ने बताया कि पर्चे पर क्रॉस चिह्न बना है और सम्पर्क के लिए खीश्चन कालचारल सेंटर जलपाईगुडी नाम लिखा हुआ है। इसमें मूर्ति पूजा के विरोध में लिखा गया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किसी बदमाश ने यह हरकत की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: थानाधिकारी
मामले में डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच सहित व्यापारियों से ज्ञापन मिला है। मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जिन दुकानों पर पर्चे डाले गए, उनमें से कुछ दुकानों के आसपास के सीसीटीवी चैक किए। फिलहाल कोई नजर नहीं आया। टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *