हनुमानगढ़ के फेफाना थाना क्षेत्र में एक युवक पर खेत में लाठी-डंडों से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित चरण सिंह (35) ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 21 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे की है। चरण सिंह अपने खेत में था। अब इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी दौरान अमन (प्रदीप भादू का पुत्र) और मनीष (जयप्रकाश भादू का पुत्र) लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए चरण सिंह पर हमला कर दिया। आस-पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय उन्होंने चरण सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हेड कॉन्स्टेबल केदारनाथ को जांच सौंप दी है।


