उदयपुर में यूडी टैक्स को लेकर सख्ती:नगर निगम की टीम ने 6 संपतियों को सीज किया, 2 ने हाथो-हाथ जमा करवाया टैक्स

उदयपुर में नगर निगम ने यूडी टैक्स नगरीय विकास कर को लेकर फिर से सख्ती शुरू की है। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर कर वसूली को लेकर निगम की टीम ने शुक्रवार को कुल 6 सम्पतियां सीज की। इसमें 2 संपत्ति मालिकों ने निगम पहुंच कर अपना कर जमा करवा दिया। आयुक्त के अनुसार शुक्रवार को सुन्दरवास मेन रोड अकीला बाई/मंसूर अहमद एवं अन्य जिसका नगरीय विकास कर कुल 20,29,196 रूपए बकाया था जिसे सीज किया गया। सज्जन नगर, रामपुरा रोड, रॉयल गार्डन के सामने रामचन्द्र सुथार की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,38,048 रूपए रूपये बकाया था जिसे भी सीज किया गया। इंदिरा कॉलोनी, S.T.C. स्कूल के सामने, गोवेर्धन विलास इलाके में देवेन्द्र नाथ खेमराज की संपत्ति पर 2,02,115 रुपए नगरीय विकास कर बकाया चल रहा था। इस पर उसे भी सीज किया गया। हिरण मगरी, सेक्टर 4, आदर्श काम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड जिसका कुल 1,61,786 रुपए नगरीय विकास कर बकाया चल रहा था। उसको भी सीज किया गया। मधुबन स्थित अनुपम बंसल की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,57,130 रुपए बकाया था, उसे भी सीज किया गया। इसी प्रकार कार्तिकेय सोसायटी, पानेरियों की मादडी,हिरण मगरी स्थिति कन्हैया लाल की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 1,49,114 रुपए बकाया था उसे भी सीज किया गया। आयुक्त खन्ना के अनुसार इनके द्वारा नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा इन व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियां बन्द करा दी गई। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद कारण भी नही बताया गया। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी दिया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के बाद निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधीन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ति हेतु चार संपतियो को सीज किया। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हाथों हाथ करवाया कर जमा।
नगरीय विकास कर को लेकर शुक्रवार सवेरे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की 6 संपत्तियों को सीज किया गया। सीज करने के पश्चात मधुबन स्थित अनुपम बंसल की संपत्ति जिसकी बकाया राशि 3,57,130 रूपए निगम आकर जमा करवाई गई, इसी के साथ सज्जन नगर, रामपुरा रोड, रॉयल गार्डन के सामने स्थित रामचन्द्र सुथार की संपत्ति जिसकी बकाया राशि 3,38,048 रूपए भी निगम में आकर जमा करवाई गई उसके उपरांत सीज इमारतों को वापस खोला गया। लगातार जारी रहेगी कार्यवाही।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने पुनः स्पष्ट किया है कि शहर में सभी प्रतिष्ठान मालिक जिनको नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर जमा करवाने के नोटिस मिल चुके हैं वह निगम कार्यालय में पहुंचकर अपना यूडी टैक्स जमा करवाकर शहर के विकास में अपना सहयोग करें। यदि इसके उपरांत भी नगरीय विकास कर नहीं जमा कराया जाता है तो निगम को सख्त कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को सीज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित फर्म मालिक की ही रहेगी। नगरीय विकास कर में छूट का लाभ लेवे शहरवासी।
गृह कर एवं नगरीय विकास कर में राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विशेष छूट को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहरवासियों से अपील की है। आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह छूट अब 31 मार्च तक बढ़ा दी है जिसका लाभ सभी शहरवासियों को लेना चाहिए। ऐसे शहरवासी जो कर देने की श्रेणी में आते है और उनका कर अभी तक बकाया है उन शहरवासियों को इस छूट का लाभ लेना चाहिए। आयुक्त ने स्पष्ट आगाह भी किया है कि सरकार द्वारा हर हाल में यह पैसा वसूल किया जाएगा, अच्छा है कि छूट का लाभ लेते हुए शहरवासी अपना बकाया गृह कर एवं नगरीय विकास कर जमा करवा दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *